Nirahua On Wife: ”मुझे पत्नी से कभी प्यार नहीं हुआ”…सिर्फ फर्ज था, निरहुआ का हैरान करने वाला बयान

अभिनेता ने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी से यह कहा कि वह उनसे कभी प्रेम नहीं कर पाए और यही बात अपने बच्चों को भी बताई।

Nirahua On Wife: भोजपुरी सिनेमा के फेमस अभिनेता और सिंगर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने हाल ही में अपनी शादी को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है। निरहुआ के इस बयान को सुनकर लोग चौंक गए है। और अब सवाल कर रहे हैं कि आखिर शादी के इतने साल बाद ऐसा बयान क्यों दिया?।

दरअसल, निरहुआ ने खुलासा किया कि उनकी शादी उनके परिवार के दबाव में हुई थी और उन्हें अपनी पत्नी से कभी प्रेम नहीं हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने बच्चों को कभी भी यह नहीं कहेंगे कि वे जबरन शादी करें, जैसा उनके साथ हुआ था।

जानकारी के लिए बता दें कि निरहुआ की शादी 2000 में मंशा देवी से हुई थी, लेकिन वह कहते हैं कि यह शादी उनकी इच्छा के खिलाफ हुई थी। उन्होंने कहा, “मैंने अपने बेटों से कहा है कि तुम दोनों शादी अपने मन से करना। मेरे माता-पिता ने मेरी बात नहीं सुनी और जबरन मेरी शादी करवा दी।” निरहुआ ने यह भी कहा कि उन्हें शादी से पहले कुछ और हासिल करने का समय चाहिए था, लेकिन उनके परिवार ने उनकी इच्छा की अनदेखी की।

निरहुआ ने आगे कहा, “जीवनसाथी वह होना चाहिए, जिसे आप प्रेम करें। यह मेरे साथ नहीं हो पाया। मैंने अपनी पत्नी को भी यह बात कही कि मुझसे उनसे प्रेम नहीं हो पाया।” अभिनेता ने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी से यह कहा कि वह उनसे कभी प्रेम नहीं कर पाए और यही बात अपने बच्चों को भी बताई।

निरहुआ ने कहा, “मैंने अपने बच्चों को बताया कि मुझे उनकी मां से प्रेम नहीं हो पाया। हां, यह मेरा फर्ज था कि शादी करवाई गई और मैं अपना फर्ज निभा रहा हूं, लेकिन मुझे इस बात का गिल्ट भी होता है।” निरहुआ ने यह भी कहा कि वह अपने बच्चों के साथ कभी ऐसा नहीं करेंगे और उन्हें कभी भी अपनी इच्छा के खिलाफ शादी करने के लिए मजबूर नहीं करेंगे।

निरहुआ ने यह भी बताया कि उनके दो बेटे हैं। एक बेटा डायरेक्शन की पढ़ाई कर रहा है और दूसरा बेटा एक्टिंग में रुचि रखता है और वह एक्टिंग सीख रहा है।

Related Articles

Back to top button