निर्जला एकादशी में भगवान विष्णु को लगाएं ये भोग, बदल जाएगी आपकी किस्मत

अगर आप भी भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए इस व्रत को रखते हैं तो हम आपको कुछ ऐसे भोग और प्रसाद के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको अगर आप भगवान विष्णु को अर्पित करेंगे तो

वैसे हर महीने 2 एकादशी तिथियां आती है एक शुक्त पक्ष की एकादशी और एक कृष्ण पक्ष की एकादशी इस हिसाब से देखा जाए तो पूरे साल भर में 24 एकादशी तिथियां पड़ती हैं। लेकिन बात करें निर्जला एकादशी की तो इसका एक अलग ही महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखा जाता है। लोग अपने जीवन में तरक्की, घर की बरकत, और अपनी कई मनोकामनाएं पूरी करने के लिए भगवान विष्णु का व्रत रखते हैं। निर्जला एकादशी ज्येष्ठ महीने के शुक्त पक्ष को पड़ती है। अगर आप भी भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए इस व्रत को रखते हैं तो हम आपको कुछ ऐसे भोग और प्रसाद के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको अगर आप भगवान विष्णु को अर्पित करेंगे तो ऐसी मान्यता है कि इस भोग से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। इतना ही नहीं ये भोग लगाने से भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होगीं और उनकी भी कृपा आप पर बरसेगी।

भगवान विष्णु को लगाए इन चीजों का भोग

निर्जला एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पीले खाद्य पदार्थों का भोग लगाने से कृपा बरसती है। पीले खाद्य पदार्थों के रूप में आप लड्डू, पीले रंग की कोई मिठाई और पीले फलों का प्रयोग कर सकते हैं। भोग लगाने के अलावा आप व्रत वाले दिन इन चीजों का दान भी कर सकते हैं। मान्यता है कि इससे आपके घर में बरकत होगी।

माना जाता है कि निर्जला एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पंचामृत का भी भोग लगाने से जीवन में खुशियां आती हैं। क्योंकि भगवान विष्णु को पंचामृत का भोग सबसे प्रिय भोग लगता है। पंचामृत का भोग लगाने से माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होतीं हैं। और आपके परिवार को धन धान्य से संपन्न बनाती हैं।

मखाने की खीर भी आप भगवान विष्णु को अर्पित कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि निर्जला एकादशी व्रत के दिन मखाने की खीर बनाकर भगवान विष्णु को अर्पित करने से जीवन में तरक्की होती है। और प्रभु की विशेष कृपा आपके पूरे परिवार पर बरसती है।

अगर आपके जीवन में तरक्की के द्वार बंद हो चुके हैं, परिवार से खुशियां गायब हो चुकी हैं, आर्थिक स्तिथियां कमजोर हो चुकी है तो ऐसा माना जाता है कि व्रत के दिन भगवान विष्णु को पंजीरी का भोग लगाने से ये सारी समस्याएं गायब हो जाती है और पूरे परिवार में खुशियों का माहौल वापस आ जाता है।

Note:यहां दी गई सारी जानकरियां धार्मिक आस्था और लोक मान्याताओं पर आधारित है भारत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता

Related Articles

Back to top button