निशु आजाद के पिता पर हमले का आरोपी खुलेआम घूम रहा, चंद्रशेखर आजाद भी CJP के साथ संसद मार्ग थाने पहुंचे

नई दिल्ली। निशु आजाद के पिता संजय पर हुए हमले के मामले में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन तेज हो गया है। इस मामले में अब नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने भी CJP का खुला समर्थन किया है। वे पार्टी नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास के साथ दिल्ली स्थित संसद मार्ग थाने पहुंचे। दरअसल, स्वतंत्र भारद्वाज नाम के एक शख्स ने एक पॉडकास्ट में दावा किया था कि उसने निशु आजाद के पिता पर कड़े से हमला किया और उन्हें टांके लगे। यह वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया।

अपराधी खुलेआम अपराध कबूल कर रहा, फिर भी पुलिस चुप

आशुतोष रांका ने कहा, “जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान निशु के पिता संजय के साथ मारपीट की गई थी। हम लगातार न्याय की मांग करते रहे। दिल्ली में हालात ऐसे हैं कि अपराधी खुलेआम अपना अपराध कबूल कर रहा है, लेकिन दिल्ली पुलिस ने बीजेपी के कहने पर कोई कार्रवाई नहीं की।” उन्होंने कहा कि अब वे पुलिस से हत्या का मामला दर्ज करने की मांग करेंगे और निशु व उनके पिता के साथ पूरी तरह खड़े हैं।

पुलिस जवाब दे, हम चुप नहीं बैठेंगे

पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर सौरव दास ने कहा, “ये अपराधी दिल्ली में खुलेआम क्यों घूम रहे हैं? आज अपराधी खुलेआम दावा कर रहे हैं कि उन्होंने CJP के विरोध-प्रदर्शन के दौरान लोगों पर हमला किया था। वे लड़कियों को भी धमका रहे हैं। दिल्ली पुलिस को इस पर जवाब देना चाहिए। हम चुप नहीं बैठेंगे और दबाव बनाना जारी रखेंगे। आज पुलिस के रवैये को देखते हुए हम तय करेंगे कि आगे क्या करना है।”

Related Articles

Back to top button