Haridwar: नितिन गडकरी ने दी बड़ी सौगात, 4750 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

Haridwar: नितिन गडकरी ने हरिद्वार स्थित दूधाधारी ओवर ब्रिज का लोकार्पण कर हरिद्वार की जनता को बड़ी सौगात दी हैं।

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आज हरिद्वार के दौरे पर रहे जहां उन्होंने 4750 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक सहित कैबिनेट मंत्री और विधायक भी मौजूद रहे। परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हरिद्वार को बड़ी सौगात दी है।

ओवरब्रिज का लोकार्पण

नितिन गडकरी ने हरिद्वार स्थित दूधाधारी ओवर ब्रिज का लोकार्पण कर हरिद्वार की जनता को बड़ी सौगात दी हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री से नेपाली फार्म से ढालवाला तक फॉर लाइन ओवर ब्रिज बनाने की मांग करते हुये मोहक्कमपुर से अजबपुर तक ओवर ब्रिज बनाने की मांग की हैं।

नेपाली फार्म से ढालवाला तक ओवरब्रीज स्वीकृत

ओवरब्रीज न होने से आम जनता को आने जाने में अनेक समस्याओ का सामना करना पड़ता है। ओवरब्रीज बन जाने से आम जनता को जाम से निजात मिल सकेगा। जिसको परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने स्वीकार करते हुए कहा 3 महीने के अंदर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

Related Articles

Back to top button