नीतीश मुख्यमंत्री तो दो उपमुख्यमंत्री सहित 8 मंत्रियों ने ली शपथ, बिहार में इनके हाथ लगी बड़ी कमान…

नीतीश कुमार अब भाजपा के साथ मिलकर एक बार फिर सरकार चलाएंगे। नीतीश कुमार के साथ 8 मंत्री न शपथ ली।

Bihar Politics: बिहार के सियासत में इस वक़्त भगदड़ का माहौल है। रविवार यानी 28 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गठबंधन सरकार से इस्तीफा देने के बाद अब शपथ ग्रहण कर लिया है। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री तो बीजेपी विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

बिहार की राजनीति में उथल-पुथल जारी है। नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा देकर फिर से शपथ ले ली है। नीतीश कुमार अब भाजपा के साथ मिलकर एक बार फिर सरकार चलाएंगे।

आपको बता दें कि आज सुबह नीतीश कुमार ने राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात के बाद अपने से इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गठबंधन सरकार से इस्तीफा देकर जहां NDA सरकार के साथ मिलकर फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है तो विपक्षी पार्टियों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर दी है। जहाँ एक तरफ विपक्ष इस सदमे से खुद को संभालने की कोशिश कर रहा है। तो दूसरी तरफ नीतीश समर्थक आगामी रणनीति के लिए अभी से जुट गए हैं।

नीतीश कुमार के साथ 8 मंत्री ने ली शपथ

  • सम्राट चौधरी (भाजपा)- डिप्टी सीएम
  • विजय सिन्हा (भाजपा)- डिप्टी सीएम
  • प्रेम कुमार (भाजपा)- मंत्री
  • विजय कुमार चौधरी (जेडीयू)- मंत्री
  • विजेन्द्र प्रसाद यादव (जेडीयू)- मंत्री
  • श्रवण कुमार (जेडीयू) – मंत्री
  • संतोष कुमार सुमन (हम)- मंत्री
  • सुमित कुमार सिंह (निर्दलीय)- मंत्री।

नीतीश के NDA में आते ही BJP में दौड़ी खुशी की लहर
नीतीश कुमार के इस्तीफे की खबर आते ही BJP के विधायकों ने सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी, जदयू और अन्य सहयोगियों के साथ राज्य में एनडीए सरकार बनाने का प्रस्ताव पारित कर दिया। साथ ही सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का नेता, विजय सिन्हा को उपनेता चुना गया।

Related Articles

Back to top button