
Lalan Singh Resign: बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव की चर्चाएं तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। दिल्ली रवाना होने से पहले नीतीश मीडिया के सवाल के जवाब देने से बचते दिखे। उन्होंने अपनी दिल्ली यात्रा को नियमित बताया। उन्होंने कहा कि यह पार्टि की सामान्य वार्षिक बैठक है। कुछ खास नहीं है।
गौरतलब है कि नीतीश कुमार गुरुवार को शाम राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके अगले दिन 29 दिसंबर को जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार नीतीश इस बैठक में अध्यक्ष पद को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं। जेडीयू के वर्तमान अध्यक्ष दिल्ली में मौजूद हैं। उनके इस्तीफे की चर्चाएं तेज हैं।
जेडीयू के कार्यकारिणी की बैठक को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, ललन सिंह, नीतीश कुमार, विजय चौधरी सभी ने कई मौकों पर यह बात बता चुके हैं कि ये सब फर्जी खबरें हैं। हर पार्टी की भांति यह सामान्य मीटिंग है।









