JDU विधायक दल के नेता चुने गए नीतीश कुमार, कल 10वीं बार सीएम पद की लेंगे शपथ

पटना में नई सरकार के गठन की तैयारियां जोरों पर हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 20 नवंबर को अपने रिकॉर्ड 10वें कार्यकाल के ...

पटना में नई सरकार के गठन की तैयारियां जोरों पर हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 20 नवंबर को अपने रिकॉर्ड 10वें कार्यकाल के लिए गांधी मैदान में शपथ लेंगे। इस ऐतिहासिक समारोह से एक दिन पहले, बुधवार को भाजपा कार्यालय में विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें संगठन और सरकार की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में आरजेडी के सभी विधायकों की सहमति से नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना गया वहीं भाजपा विधायकों ने सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का नेता चुना, जबकि विजय सिन्हा को उपनेता बनाया गया।

3:30 बजे NDA विधायक दल की बैठक

बुधवार शाम 3.30 बजे विधानसभा के सेंट्रल हॉल में NDA विधायक दल की बैठक भी आयोजित की जाएगी, जिसमें NDA के सभी 202 नवनिर्वाचित विधायक शामिल होंगे। इस बैठक में नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी, चिराग पासवान, संतोष सुमन, उपेंद्र कुशवाहा, विजय सिन्हा जैसे प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में कौन कौन होगा शामिल

नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मध्यप्रदेश के मोहन यादव, राजस्थान के भजन लाल शर्मा, और महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस सहित कई महत्वपूर्ण नेता शामिल होंगे। इसके अलावा, पद्म पुरस्कार प्राप्त व्यक्तियों, वैज्ञानिकों, साहित्यकारों और विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों को भी समारोह में आमंत्रित किया गया है।

Related Articles

Back to top button