
नोएडा के सेक्टर-93ए स्थित सुपरटेक ट्विन टावर को ध्वस्त करने का काउंडाउन शुरू हो चुका है। टावर के महाविध्वंस की तयारी पूरी कर ली गयी है। 28 अगस्त को दोपहर 2.30 बजे दोनों टावरों को ब्लास्ट कर गिरा दिया जाएगा। 32 मंजिला इस इमारत को गिराने के लिए विस्फोटक लगाने का काम भी पूरा हो चुका है। इसे गिराने का रोड मैप तैयार किया जा चुका है।
ट्विन टॉवर को गिराने की स्क्रिप्ट पूरी तरह से लिख ली गयी है। दोपहर 2:30 बजे नोएडा में एक बड़ा धमाका होगा। जिसके बाद ट्विन टॉवर पूरी तरह से ध्वस्त हो जायेगा।इसके 2650 कॉलम में विस्फोटक लगाया गया है। ATS विलेज के 736 फ़्लैट को खाली कराया गया है। एमराल्ड टावर के 660 फ्लैट को भी खली करने के लिए कहा गया है।
लोगों में इस महा विध्वंश को देखने के लिए भी एक उत्साह नजर आ रहा है। बड़ी मात्रा में लोग उस टॉवर के पास सेल्फी लेने के लिए आये हुए है। टावर के चारों तरफ लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ है। लोग बेसब्री से उस पल का इन्तजार कर रहे है। जब इसे गिराया जायेगा। इसे देखने आये लोगों की धड़कने बढ़ रही है।
बता दें कि सुपरटेक ट्विन टावर को गिराने की मुख्य वजह इसे गैरकानूनी तरीके से बनाई गई बिल्डिंग बताया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में नोएडा अथॉरिटी के सीनियर अधिकारियों पर सख्त टिप्पणी की थी। इसे गिराने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लंबी लड़ाई लड़ी गई। सुपरटेक बिल्डर की तरफ से नामी वकील इस केस को लड़े लेकिन वह ध्वस्त होने से नहीं बचा सके।









