Nokia फोन बनाने वाली कंपनी ला रही नया 5G स्मार्टफोन… जानें खास फिचर्स…

Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD जल्द लॉन्च कर सकती है HMD Vibe 2 Max 5G। 108MP कैमरा, 6000mAh बैटरी और Android 16 के साथ लीक हुए स्पेक्स।

नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली मशहूर कंपनी HMD Global जल्द ही मार्केट में अपना एक नया और दमदार स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस अपकमिंग डिवाइस को HMD Vibe 2 Max के नाम से लॉन्च कर सकती है। आधिकारिक लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफोन के रेंडर्स और मुख्य स्पेसिफिकेशन्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं, जिससे टेक लवर्स के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फोन में 6.78 इंच की FHD+ IPS LCD डिस्प्ले दी जा सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगी। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc T9100 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.7GHz तक जा सकती है। फोन में 8GB तक की रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है। यह डिवाइस नवीनतम Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए फोन में दमदार कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। इसके रियर में डुअल कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 108MP का प्राइमरी सेंसर और 8MP का सेकेंडरी लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का शानदार फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है, जो 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा। पावर बैकअप के लिए फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी और 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है।

Related Articles

Back to top button