पूर्व विधायक के घर नोटिस चस्पा मामला: अखिलेश यादव के निर्देश पर जांच के लिए बांदा जाएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल…

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार दिनांक 27 अप्रैल 2022 को समाजवादी पार्टी का 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल जनपद बांदा जायेगा।

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार दिनांक 27 अप्रैल 2022 को समाजवादी पार्टी का 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल जनपद बांदा जायेगा।

बांदा में बृजेश प्रजापति पूर्व विधायक/पूर्व प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के मकान को भाजपा सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन द्वारा अवैध बता कर उस पर ध्वस्तीकरण का नोटिस चस्पा कर दिया गया है जिसकी जांच हेतु समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमण्डल जनपद बांदा जायेगा।

प्रतिनिधिमण्डल का नेतृत्व विशम्भर प्रसाद निषाद सांसद (राज्यसभा) समाजवादी पार्टी, राजाराम पाल पूर्व सांसद समाजवादी पार्टी, विशम्भर सिंह यादव विधायक समाजवादी पार्टी बबेरू बांदा, अनिल कुमार प्रधान विधायक समाजवादी पार्टी चित्रकूट एवं विजय करन यादव जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी बांदा शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button
Live TV