अब फ्री बिजली के साथ कमाई का मौका! ‘PM Surya Ghar Yojana’ घर बैठे ऐसे करें अप्लाई…..

योजना के तहत आम लोगों को 300 यूनिट तक फ्री में बिजली का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

डिजिटल डेस्क: हाल ही में देश के प्रधानमंत्री मोदी ने मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar: Muft Bijli Yojana) का ऐलान किया है। इस योजना के तहत आम लोगों को 300 यूनिट तक फ्री में बिजली का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसका लाभ उत्तर प्रदेश के लोग भी उठा सकते हैं। मोदी सरकार के इस योजना का उद्देश्य सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देना और बिजली बिल से आम लोगों पर पड़ने वाले भार को कम करना है। तो चलिए आपको बताते हैं इस योजना का आप कैसे लाभ उठा सकते हैं। मगर सबसे पहले जानते हैं कि आखिर क्या है ‘पीएम सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना’ …..

‘पीएम सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना’

दरअसल, ये योजना एक रूफटॉप सोलर स्कीम है। जिसके तहत आप अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवा सकते हैं। जिसके चलते आपका बिजली का खपत कम होगा और इनकम बढ़ेगा। इसके लिए सरकार एक राष्ट्रीय ऑनलाइन पोर्टल बना रही है। जिसमें उपभोक्ताओं को सभी जरूरी जानकारी प्राप्त हो सकेगी।

ऐसे करें आवेदन

अगर आप भी ‘पीएम सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना’का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको https://pmsuryaghar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यहाँ, आपको Apply for Rooftop Solar पर क्लिक करना होगा। फिर स्टेप-1 पर जाकर पोर्टल में रजिस्टर करने के लिए दिए गए दिशानिर्देशों का पालन करते हुए आपको विद्युत वितरण कंपनी का चयन करना होगा। बिजली उपभोक्ता को अपना मोबाइल नंबर और मेल भी दर्ज करना होगा।

इसके बाद आपको उपभोक्ता संख्या और मोबाइल नंबर के साथ लॉगिन करना होगा। सामने दिए गए फॉर्म के अनुसार रूफटॉप सोलर के लिए रेजिस्ट्रेशन करना होगा। फिर स्टेप-3 में आप डिस्कॉम की तरफ से अपने अप्रूवल की प्रतीक्षा करें। जैसे ही आपको प्रूवल मिल जाएगा तो अपने डिस्कॉम में किसी भी पंजीकृत विक्रेता से सोलर पैनल लेकर अपने घर की छत पर लगवा सकते हैं।

फ्री बिजली के अलावा सब्सिडी का भी होगा फायदा

केंद्र सरकार के इस योजना को एक और चीज बेहद ख़ास बना देती है। दरअसल इस योजना के तहत सरकार आपको इसके लिए सब्सिडी भी देगी। यह सब्सिडी सीधे आपके बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी।

फ्री बिजली के लिए पहले करना होगा ये तीन काम

सरकार के तरफ से मुफ्त बिजली के लिए आवेदन करने वाले के पास 130Sq.Feet एरिया की छत होनी चाहिए। किराए पर या किसी फ्लैट पर रहने वाले व्यक्ति को इसका लाभ नहीं मिल पाएगा। वहीँ, सरकार आपको इस योजना के तहत 18 हजार की सब्सिडी तो देगी मगर उससे पहल आपको छत पर सोलर पैनल लगवाने के लिए 47 हजार रुपये खर्च करना होगा सिर्फ तभी आप उस सब्सिडी का फायदा उठा पाएंगे। इस योजना में अप्‍लाई करने के दौरान आपको बिजली खपत और अन्‍य चीजों की जानकारी देनी होगी।

Related Articles

Back to top button