अब लखनऊ से वाराणसी की सीधी फ्लाइट, CM योगी बोले- यूपी के कई शहरों में हवाई सेवा शुरू

सीएम योगी ने कहा कि इंडिगो परिवार को बधाई. अब लखनऊ से काशी की सीधी उड़ान से लोगों को बहुत लाभ होगा.

लखनऊ– इंडिगो की फ्लाइट शुभारंभ कार्यक्रम में सीएम योगी शामिल हुए. लखनऊ से वाराणसी की सीधी फ्लाइट का शुभारंभ हुआ है.

बता दें कि एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी ने हरी झंडी दिखाई. साथ ही पहली महिला यात्री को मुख्यमंत्री ने टिकट दिया.

फ्लाइट शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि इंडिगो परिवार को बधाई. अब लखनऊ से काशी की सीधी उड़ान से लोगों को बहुत लाभ होगा. फ्लाइट से श्रद्धालुओं को लाभ होगा. काशी दर्शन में सुगमता होगी.यूपी में एयर कनेक्टिविटी का विस्तार हुआ.

सीएम योगी ने ये भी कहा कि पिछले 6 साल में विस्तार हुआ है. यूपी में आध्यात्मिक और भौतिक विकास हुआ है.यूपी के कई शहरों में हवाई सेवा शुरू की है. यूपी को एयरपोर्ट का हब बना रहें हैं. भारत सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.

साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि 3 महीने में अयोध्या एयरपोर्ट तैयार हो जाएगा.पहले घरेलू एयरपोर्ट पर काम नहीं किया गया है.
आज के समय में हवाई सेवा जरूरी है.

उड़ान योजना ने प्रधानमंत्री के हवाई चप्पल पहनने वाला हवाई यात्रा कर सके ये संकल्प साकार हुआ है.

ये भी बताते हुए कहा कि लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्री आवागमन 52 लाख तक हो चुका है.आज़मगढ़, श्रावस्ती, सोनभद्र, चित्रकूट, अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद जैसी अछूती जगह भी एयरपोर्ट सेवा से जुड़ने जा रही है, हमने 5 डोमेस्टिक एयरपोर्ट के लिए एमओयू किया है.

इंडिगो सेवा आज तेजी से विस्तार होने वाली विमान सेवा है,2006 से यह संचालित है,इंडिगो में क्वालिटी है, आने वाले समय मे इस क्षेत्र में बहुत संभावनाएं है,इस प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार रहना होगा,जो क्वालिटी देगा वह प्रगति करेगा,आज के समय इंडिगो अच्छा कार्य कर रही है.

Related Articles

Back to top button