
डिजिटल डेस्क- सऊदी अरब के जेद्दा में 40 देशों के प्रतिनिधि इकठ्ठा हुए हैं. शांतिपूर्ण समाधान निकालने के लिए शीर्ष सुरक्षा अधिकारी मिले. दो दिवसीय इस बैठक में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA)अजित डोभाल ने भी हिस्सा लिया. बता दें कि सऊदी अरब के युवराज की मेजबानी में बैठक का आयोजन किया गया.
इस बैठक में अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के साथ चीन के NSA सहित कई देशों ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों ने हिस्सा लिया.
बैठक को संबोधित करते हुए डोभाल ने बातचीत के जरिए भारत के रुख को एक बार फिर से दोहराया. बातचीत ही यूक्रेन संकट को हल करने का रास्ता है. इसके अनुरुप ही भारत सम्मेलन में हिस्सा ले रहा है.
यूक्रेन संकट को लेकर डोभाल ने कहा कि भारत विवाद को सुलझाने में अहम रोल निभाता रहेगा. भारत हमेशा से बातचीत और डिप्लोमेसी के समर्थन में रहा है. शांति लाने का यही सबसे सही तरीका है.
आगे डोभाल बोले- समाधान को निकालने से जितनी खुशी भारत को होगी. उतनी किसी और तरीके से नहीं होगी. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि समाधान ऐसा होना चाहिए,जो यूक्रेन और रूस दोनों को ही मंजूर हो.









