मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ, संजय प्रसाद बोले- जन कल्याणकारी योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाएं

मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ, संजय प्रसाद बोले- जन कल्याणकारी योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाएं

लखनऊ: प्रमुख सचिव सूचना संजय प्रसाद ने पं दीनदयाल उपाध्याय सूचना परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई और निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसी के साथ भविष्य के दायित्वों के निर्वहन की शुभकामनाएं भी दी।

सूचना विभाग के अधिकारियों एवं कार्मिकों को सूचना संजय प्रसाद ने कहा सूचना विभाग कर्मचारियों द्वारा भरोसा जताते हुए, आप सभी को नई जिम्मेदारी दी गई है. जिसका बेहतर ढंग से निर्वहन करें। की बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। वे अपने दायित्व को निभाते हुए सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाये। निदेशक, सूचना शिशिर ने प्रमुख सचिव सूचना द्वारा अपना अमूल्य समय सूचना परिवार के मुखिया के नाते इस कार्यक्रम को देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा प्रमोद कुमार के अलावा महिलाओं के प्रतिनिधि के रूप में शालिनी तोमर को सलाहकार सदस्य नामित करना हर्ष का विषय है। कहा मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ रचनात्मक रूप से कर्मचारियों के हितों से संबंधित विषयों को उच्च स्तर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

निविरोध निर्वाचित अध्यक्ष कपिल सिंह, उपाध्यक्ष निखिल मिश्रा एवं राजेश कुमार, राजकुमार महामंत्री, मो0 सलीम अंसारी कोषाध्यक्ष पद हेतु तथा अंबुज शुक्ला संगठन मंत्री, हरिप्रसाद ऑडीटर, राजेश कुमार भारती संयुक्त मंत्री, प्रणव शुक्ला प्रचार मंत्री सहित राजा भारती, रवि कुमार, पंकज कुमार यादव, आशीष कुमार, उमेश कुमार एवं बृजमोहन पाण्डेय ने संघ के सदस्य के रूप में शपथ ली। मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के इतिहास में पहली बार अध्यक्ष कपिल सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। निखिल मिश्रा लगातार पांचवीं बार उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।

Related Articles

Back to top button