आजादी के मौके पर महिला कर्मचारियों को बड़ा सौगात, राज्य सरकार ने पीरियड लीव देने का किया ऐलान

पीरियड लीव का नियम ताइवान, चीन, कोरिया और जापान जैसे देशों में लागू है। वहीं भारत में समय-समय पर इसके लिए मांग उठती रहती हैं।

15 अगस्त के मौके पर महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात है। दरअसल, ओडिशा सरकार ने महिला कर्मचारियों के लिए सरकारी और निजी सेक्टर में 1 दिन का पीरियड लीव देने का ऐलान किया है। इस बात की जानकारी राज्य की डिप्टी सीएम प्रवती परिदा ने दिया है।

पीरियड लीव वैकल्पिक

कटक में आयोजित स्वतंत्रता समारोह के दिन डिप्टी सीएम प्रावती परिदा ने ने कहा कि महिलाओं को पीरियड के दौरान लीव नहीं मिलती है, लेकिन अब सरकारी महिला कर्मचारियों के साथ ही प्राइवेट सेक्टर की कर्मचारियों को भी पीरियड लीव देने का ऐलान किया है। ऐसे में महिलाओं को मासिक चक्र के पहले या दूसरे दिन छुट्टी मिलेगी। हालांकि यह लीव वैकल्पिक रहेंगी। अगर महिलाएं छुट्टी लेना चाहती हैं तो ले सकती हैं।

इस राज्य में भी लागू पीरियड लीव नियम

पीरियड लीव का नियम ओडिशा से पहले भारत के दो अलग-अलग राज्यों में लागू है। इनमें बिहार और केरल राज्य शामिल हैं। आपको बता दें बिहार में 2 दिन का पीरियड लीव मिलता है, जबकि केरल में तीन दिनों तक महिला कर्मचारियों को पीरियड लीव दिया जाता है। वहीं, पीरियड लीव का नियम ताइवान, चीन, कोरिया और जापान जैसे देशों में लागू है। वहीं भारत में समय-समय पर इसके लिए मांग उठती रहती हैं।

Related Articles

Back to top button