ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान, बोले ”आज नहीं तो कल कल नहीं तो परसों मैं मंत्री बनूँगा”

ओम प्रकाश राजभर इन दिनों यूपी की राजनीति में चर्चा का केंद्र बने हुए है. वह कब मंत्री बनेंगे इसको लेकर लोगों में काफी उत्सुकता भी है. अभी कुछ दिनों पहले वह दिल्ली भी गए थे. जिसके बाद चर्चा होने लगी थी की वह दिवाली से पहले मंत्री बनाए जा सकते है. भारत समाचार से खास बातचीत में उन्होंने खुलकर बात की है.

लखनऊ : ओम प्रकाश राजभर इन दिनों यूपी की राजनीति में चर्चा का केंद्र बने हुए है. वह कब मंत्री बनेंगे इसको लेकर लोगों में काफी उत्सुकता भी है. अभी कुछ दिनों पहले वह दिल्ली भी गए थे. जिसके बाद चर्चा होने लगी थी की वह दिवाली से पहले मंत्री बनाए जा सकते है. भारत समाचार से खास बातचीत में उन्होंने खुलकर बात की है.

राजभर ने बात करते हुए कहा कि धैर्य रखिए मनोकामना पूर्ण होगी हर चीज़ का एकमहूर्त होता है वह बहुत जल्द ही आएगा और मंत्री पद की शपथ भी होगी। बातचीत के दौरान वह मंत्री बनने की तारीख बताने से बचते नजर आए. इसके साथ ही उन्होंने कहा की मेरा मानना है पूरे देश में शराब बंद होनी चाहिए.

इसके साथ ही राजभर ने कहा की आज नहीं तो कल कल नहीं तो परसों मैं मंत्री बनूँगा जरूर। इसके साथ ही नीतीश के बयान पर डिंपल यादव की प्रतिक्रिया पर कहा की डिंपल यादव के लिए अच्छा हो सकता है लेकिन पूरे देश की महिलाओं में इसको लेकर आक्रोश है.मैं नीतीश कुमार के बयान की निंदा करता हूँ ऐसे बयानों से समाज में नफ़रत फैलती है.

इंडिया गठबंधन में एक दूसरे को दौड़ा रहे है सपा वाले हाथी को और हाथी वाले कांग्रेस को दौड़ा रहे हैं ये सब लोग कांग्रेस को ख़त्म कर रहे हैं कांग्रेस ने सत्ता में रहते जातिवार जनगणना नहीं करायी। कांग्रेस ने सत्ता में रहते हो गए कभी पिछड़ों की वकालत नहीं कि और ना ही पिछड़ों को हक़ दिया.

Related Articles

Back to top button