
मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर सीएम योगी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धियां बताई। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि, सरकार सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित है। और बिना भेदभाव के सभी वर्गों को योजनाओं का लाभ दे रही है।
2014 से पहले भ्रष्टाचार अपने चरम पर था लेकिन 2014 के बाद केंद्र ने गरीब कल्याणकारी योजनाएं चलाई जिससे जनता के मन में एक नया विश्वास पैदा हुआ और आज जनता के मन में BJP सरकार के लिए सम्मान है। 2014 के बाद पीएम ने जो कहा वो किया और PM की कोशिशों का नतीजा सबके सामने है।
8 साल में पीएम ने देश की तस्वीर बदल दी। पीएम मोदी ने हर जाति,वर्ग का विकास किया। डबल इंजन की सरकार ने सिर्फ काम किया। जिससे आज का भारत भ्रष्टाचार मुक्त भारत है। साथ ही गरीबों को मुफ्त में राशन दिया जा रहा है। गरीब महिलाओं को रोजगार मुहैया कराया गया जिससे 135 करोड़ लोगों के जीवन में बदलाव आया। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र की योजनाएं लागू करने में यूपी अव्वल रहा।
