EVM कांड : सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर EVM की सुरक्षा में रातभर जागे रहे सपा कार्यकर्ता

ईवीएम मामले में लगातार सपा भाजपा पर हमलावर है, कल सपा प्रमुख अखिलेश यादव के कहने के बाद से सपा समर्थक लगातार स्ट्रांग रूम के बाहर डट गए है। और कल कानपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने ईवीएम की पहरेदारी करने के लिए मतगणना स्थल के बाहर ढोलक और मंजीरो के साथ कीर्तन किया।

आपको  बता दे कि एग्जिट पोल सामने आने के बाद सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार देर शाम प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने EVM को लेकर चुनाव में धांधली समेत कई आरोप लगाए। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि काउंटिंग के लिए लखनऊ से अफसरों को निर्देश दिए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार के बड़े अफसर लखनऊ से निर्देश जारी कर रहे है। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कार्यकर्ताओं से काउंटिंग स्थल पर कड़ी नजर रखने की अपील की।

अखिलेश ने जोर देते हुए कहा कि आज एक बार फिर लोकतंत्र खतरे में पड़ गया है, ये लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। सपा प्रमुख ने आगे बोलते हुए कहा कि पिछले चुनाव में 47 सीटों पर कम अंतर था, अयोध्या और वाराणसी में सपा जीत रही है। EVM से छेड़-छाड़ पर बोलते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि कई जगह ईवीएम पकड़ी गई है, बरेली और वाराणसी में ईवीएम और बैलट पेपर पकड़े गए है।

Related Articles

Back to top button
Live TV