
नई दिल्ली. मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Siddu Moose Wala) की गोली मरकर हत्या कर दी गयी। महज 28 वर्ष की उम्र में उनकी हत्या कर दी गयी। उनकी मृत्यु के बाद लोगों का गुस्सा भड़का हुआ है, उनके फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स ने भी दुःख जताया है। कपिल शर्मा ने भी Twitter पर Tweet कर दुःख जाताया है। हर कोई सिंगर को याद कर दुःख जता रहे है।
Satnam shri waheguru 🙏 very shocking n very sad, a great artist n a wonderful human being, may god give the strengths to his family 🙏 #sidhumoosewala pic.twitter.com/hfMDxxxBRt
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) May 29, 2022
करन कुंद्रा ने किया इमोशनल पोस्ट
सिद्धू मूसेवाला (Siddu Moose Wala) की मौत पर करन कुंद्रा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट डालकर दुःख जताया है। इसके साथ शहनाज गिल,प्रिंस नरूला,मीका सिंह, मुनावर फारुकी, राहुल वैद्य,कंवर ढिल्लों, समेत कई लोगो ने दुःख जताया है। सिद्धू मूसेवाला (Siddu Moose Wala) ने महज 28 वर्ष की आयु में कई सुपरहिट गाने दिए है। उनकी मौत की खबर पूरे इंटरनेट पर आग की तरह फ़ैल गयी थी। सिद्धू मूसेवाला (Siddu Moose Wala) की हत्या गोली मारकर की गयी थी।