
वैलेंटाइन डे पर जब लोग अपने प्यार और रिश्तों का जश्न मनाते हैं, वहीं उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने प्रेम और विश्वास को सवालों के घेरे में डाल दिया। यह घटना हापुड़ के नगर क्षेत्र स्थित मेरठ रोड की है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ा।
घटना के दौरान पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को सरेआम सड़क पर जमकर पीटा। यह हाईवोल्टेज ड्रामा देख कर आसपास की सड़क पर भीड़ जमा हो गई। सड़क पर हो रहे इस हंगामे ने तमाम राहगीरों का ध्यान खींच लिया।
इस बीच पुलिस को सूचना मिली और वे मौके पर पहुंचकर पति, पत्नी और प्रेमी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। इस घटना के बाद से इलाके में काफी चर्चा हो रही है। एक ओर जहां वैलेंटाइन डे को प्रेम और रिश्तों के सम्मान का दिन माना जाता है, वहीं इस दिन का यह कृत्य विश्वास और रिश्तों की अहमियत को कटघरे में खड़ा कर देता है।









