Bharti Singh की डिलीवरी में सिर्फ कुछ दिन, फिर भी कर रही शो होस्ट… करण जौहर को है ये डर

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खाफी चर्चा में है। खबरों के अनुसार, भारती के होने वाले बेबी का बर्थ कभी भी हो सकता है। लेकिन प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में भी भारती हुनरबाज शो को पूरे जोश के साथ होस्ट कर रही हैं। हुनरबाज के सेट पर सभी जजेस संग भारती सिंह का एक मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें करण जौहर और परिणीति चोपड़ा भारती और हर्ष के होने वाले बेबी के नाम सजेस्ट कर रहे हैं।

वही, भारती की डिलीवरी को लेकर करण जौहर को चिंता सता रही है। कलर्स टीवी के ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर शो का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है। इस विडियों में करण जौहर भारती को प्यार देते हुए कहते हैं कि उन्हें डर है कि भारती का बच्चा कहीं यहीं पर ही ना हो जाए। इसपर भारती कहती हैं कि कभी भी हो सकता है, डॉक्टर ने बोल दिया है। करण जौहर ने सजेस्ट किया भारती के होने वाले बेबी का नाम इसके बाद करण जौहर और परिणीति भारती और हर्ष के होने वाले बेबी का नाम सजेक्ट करते हुए बताते हैं कि भारती को अपने बेबी का क्या नाम रखना चाहिए। करण जौहर और परिणीति आगे मजाकिया अंदाज में कहते हैं- अगर लड़का होगा तो उसका नाम होगा हुनर और अगर लड़की हुई तो उसका नाम होगा बाज।

Related Articles

Back to top button