बिगड़ी व्यवस्था में समाजवादी विचारधारा ही कर सकती है सुधार, आरक्षण को खत्म करने की कोशिश कर रही सरकार- अखिलेश यादव

जनेश्वर मिश्र की आज पुण्यतिथि है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अखिलेश यादव ने मीडिया से बात की।

जनेश्वर मिश्र की आज पुण्यतिथि है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अखिलेश यादव ने मीडिया से बात की। अखिलेश यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र को विनम्र श्रद्धांजलि, आज महंगाई,बेरोजगारी चरम पर है, बीजेपी आरक्षण को खत्म करना चाहती है। अखिलेश यादव ने कहा कि जाती जनगणना हो और संविधान के अधिकार तभी मिल सकते है जब हर जाति बिरादरी की गिनती पता हो।

अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि समाजवादियों का हमेशा ये मानना रहा और मुझे याद है पिछले चुनाव में समाजवादी पार्टी ने और मैंने कई मौकों पर ये कहा कि सरकार बनेगी तो तीन महीने में जाती जनगणना कर दी जाएगी। उन्होने कहा कि मुझे खुशी है कि नितीश कुमार इस काम को आगे बढ़ा रहे हैं मैं उन्हें बधाई देता हूँ। भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कभी भी पिछड़ों को दलितों को आरक्षण तो दूर उनको हक और सम्मान भी नहीं दे सकती।

अखिलेश यादव ने कहा कि जिस तरीके से भारतीय जनता पार्टी दिन गिनने लगी है याद कीजिए दिल्ली में इनका नेतृत्व बैठा उसने कहा कि अब चार सौ दिन बाकी है और मैं आज कहना चाहता हूँ जब इनकी प्रदेश कार्यकारिणी बैठी है तो 398 दिन बचे है। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता ने इनका हाल और इनका काम देखा है मुझे तो ये लगता है कि भारतीय जनता पार्टी का दो हजार बाईस अभी गया नहीं है अगर दो हजार बाईस चला गया होता तो आज किसान की आय दुगनी होती, किसान के गन्ने का भुगतान हो जाता, बिजली का इतना महंगा बिल नहीं देना पड़ता, दवाइयाँ इतनी महंगी ना होती, खाद से लेकर के डीएपी का कोई इंतजाम सरकार ने नहीं किया और जिस तरीके से संस्थाओं में अपने लोगों को बैठा रहे है और भेदभाव कर रहे है क्या उम्मीद कर सकते है।

प्रदेश के बीजेपी नेता समाजवादी पार्टी को कहते थे कि इनकी सरकार में भेदभाव होता है मैं ये जानना चाहता हूँ कि बलवंत सिंह की पुलिस ने कस्टडी में मौत की है मारा है उसे क्या ये भारतीय जनता पार्टी उसके परिवार की एक करोड़ से मदद करेगी क्या इसका प्रस्ताव लाएगी यहाँ पर प्रदेश कार्यकारणी में क्या जो भी कस्टम डेथ होगी उसमें सरकार की तरफ से एक करोड़ की मदद की जाएगी और उस परिवार के सदस्य की सरकारी नौकरी भी दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button