प्रदेश में बढ़ा ओपी राजभर का कद…पंचायती राज समेत मिले 4 महत्वपूर्ण मंत्रालय

भाजपा के दारा सिंह चौहान को कारागार विभाग, सुनील शर्मा को आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स और रालोद से कैबिनेट मंत्री बने अनिल कुमार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मिला है।

उत्तर प्रदेश कैबिनेट में हाल ही में कैबिनेट में शामिल किए गए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का उत्तर प्रदेश में कद बढ़ गया है। ओपी राजभर को पंचायती राज, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक़्फ़ एवं हज जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय मिले हैं।

जबकि भाजपा के दारा सिंह चौहान को कारागार विभाग, सुनील शर्मा को आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स और रालोद से कैबिनेट मंत्री बने अनिल कुमार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मिला है। वहीं, धर्मवीर प्रजापति से नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड मंत्रालय छीन लिया गया।

योगी कैबिनेट विस्तार के समय मना जा रहा था कि आरएलडी ने आते ही भाजपा में अपनी अच्छी पैठ बना ली है। लोकसभा के लिए दो सीट। एक एमएलसी बना लिए। इस दृष्टिकोण से ओपी राजभर कद छोटा होता नजर आ रहा था। लेकिन विभागों का बटवारा होने के बाद अब राजभर का कद काफी बढ़ गया है। उन्हें योगी कैबिनेट में महत्वपूर्ण विभाग मिला है।

Related Articles

Back to top button