पर्चा लीक गैंग के उस्ताद बेदीराम से ओपी राजभर ने की मुलाकात, अपनी पार्टी का बताया विधायक, खिंचवाई फोटो

गाजीपुर के जखनिया विधानसभा सीट से विधायक बेदीराम पर जेल जाने की नौबत आ गई थी तो ओपी राजभर ने उन्हें समाजवादी पार्टी का विधायक बता दिया था।

पर्चा लीक गैंग के उस्ताद और पुलिस की फाइल में हिस्ट्रीशीटर विधायक बेदीराम से मंगलवार को SBSP के मुखिया और यूपी सरका में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने मुलाकात की। यह मुलाकात विधायक के गाजीपुर जिले जखनिया ऑफिस में हुई। इस दौरान ओपी राजभर ने ट्वीट कर विधायक बेदीराम को अपनी पार्टी का विधायक बताया और सम्मान के साथ तस्वीर भी खिंचवाई।

पिछले दिनों बताया था सपा का विधायक

दरअसल, गाजीपुर के जखनिया विधानसभा सीट से विधायक बेदीराम पर जेल जाने की नौबत आ गई थी तो ओपी राजभर ने उन्हें समाजवादी पार्टी का विधायक बता दिया था। वहीं उन्होंने पेपर लीक मामले को लेकर कहा था कि बेदीराम से पूछो हमसे न पूछो। आपको बता दें बेदीराम पर बाराबंकी में जमीन धोखाधड़ी को लेकर 420 की FIR दर्ज है। लेकिन बाराबंकी पुलिस सन्नाटा खींचे बैठी है।

पेपर लीक मामले में गैर जमानत वारंट जारी

सुभासपा विधायक बेदीराम के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में केस दर्ज है। वहीं साल 2006 में रेलवे ग्रुप डी परीक्षा पेपर लीक के मामले में विधायक बेदीराम के अलावा यूपी सरकार में सहयोगी दल निषाद पार्टी के विधायक विपुल दूबे समेत कुल 18 लोगों के खिलाफ वारंट जारी किया गया है।

Related Articles

Back to top button