
लखनऊ; अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले सुभासपा अध्यक्ष ने 2024 को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है. उन्होंने भारत समाचार से बातचीत करके हुए कहा कि 2024 में हम लोग यूपी की 80 में से 80 लोकसभा सीटों को जीतेंगे. वहीं, देशभर में 330 से अधिक सीट जीतकर मोदीजी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे.
सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अपने जन्मदिन पर बड़ा संकल्प लिया है। घोसी उपचुनाव की हार पर भी बड़ा खुलासा किया है। देखिए ओपी राजभर का पूरा इंटरव्यू…#Lucknow @oprajbhar pic.twitter.com/mz1bQJXzDL
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) September 15, 2023
राजभर ने कहा कि हमारी पार्टी 16 लोकसभा सीटों पर संगठन को मजबूत कर रही है. प्रदेश की सभी 80 सीटों पर हमारा एनडीए गठबंधन मजबूत है. घोसी की हार को लेकर राजभर ने कहा कि जीत के चर्चा करने के बजाए लोग मेरी चर्चा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि चर्चा उन्हीं लोगों की होती है जो ताकतवर होते हैं. राजभर ने कहा कि अब चाचा-भतीजे के एक साथ नारे लग रहे हैं..ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया था.
शिवपाल सिंह के पुराने बयानों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि शिवपाल सपा को गुंडों की पार्टी कहते थे. आगे उन्होंने कहा कि अखिलेश जल्द शिवपाल को पार्टी से किनारे कर देगें. राजभर ने कहा कि 2024 में विपक्ष ईवीएम पर फिर सवाल खड़ा करेगा. राजभर ने मंत्री बनाए जाने के सवाल पर कहा कि ‘दिल थाम कर रखिए’. आगे क्या होता है देखते रहिए.









