ओपी राजभर ने कहा- हम गुंडा और नेता दोनों हैं, गुंडा हमको सैल्यूट करते हैं!

अपने बयानों की बजह से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने बड़ी बात कही है. अम्बेडकर नगर में अयोजित पार्टी के कार्यक्रम में उन्होंने खुद को गुंडा बताया है. उन्होंने कहा कि वह खुद को गुंडा बताने वाले बयान पर आज भी कायम हैं.

अम्बेडकर नगर- अपने बयानों की बजह से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने बड़ी बात कही है. अम्बेडकर नगर में अयोजित पार्टी के कार्यक्रम में उन्होंने खुद को गुंडा बताया है.

उन्होंने कहा कि वह खुद को गुंडा बताने वाले बयान पर आज भी कायम हैं. ओपी राजभर ने कहा कि पूरे प्रदेश के गुंडा हमको सैल्यूट करते हैं. हम गुंडा और नेता दोनों हैं. राजभर ने कहा कि जो जिस नजरिए से हमको देखेगा, हम उस नजरिए से दिखेंगे.

गौरतलब है कि ओपी राजभर बीते रविवार को देवरिया पहुंचे थे, यहां भी उन्होंने खुद को गुंडा बताया था. उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. दरअसल, देवरिया जिले में अमित राजभर नामक युवक की पिटाई से मौत हो गई थी.

इस को लेकर रविवार को ओम प्रकाश राजभर ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की थी. जहां उन्होंने कहा था कि ‘प्रदेश ही नहीं देश में हमसे बड़ा गुंडा कौन है. सभी माफिया राजभर को सलाम करते हैं.’

Related Articles

Back to top button