जिलाधिकारी को पावर देना गलत नहीं… वक्फ एक्ट संशोधन बिल पर बोले ओपी राजभर

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछड़ी जातियों में मुसलमान आता है। वहीं 27 फीसदी आरक्षण में उनका हिस्सा सपा, कांग्रेस और बसपा ने लूटा है।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर शुक्रवार को बस्ती पहुँचे। इस दौरान राजभर काकोरी कांड शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अटल बिहारी प्रेक्षागृह पहुँचे। जहां उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। साथ ही समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा।

वक्फ एक्ट संशोधन बिल पर विपक्ष पर साधा निशाना

गुरूवार को लोकसभा में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजु ने वक्फ एक्ट संशोधन बिल पेश किया। हालांकि वह पास नहीं हो पाया और ज्वाइंट पार्लियामेंट कमिटी (JPC) में भेज दिया गया है। इस मामले पर ओपी राजभर ने विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड नियमावली की मनमानी रोकने के लिए ये कानून और बिल लाया गया है। साथ ही कहा कि वक्फ एक्ट में संशोधन कर जिलाधिकारी को पावर देना गलत नहीं है।

अयोध्या रेप कांड पर बोले मंत्री राजभर

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछड़ी जातियों में मुसलमान आता है। वहीं 27 फीसदी आरक्षण में उनका हिस्सा सपा, कांग्रेस और बसपा ने लूटा है। साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव को कहा कि प्रमोशन में आरक्षण सपा ने खत्म किया था। तब याद नहीं आया है। आज सत्ता से बाहर होने के बाद याद आ रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि किस मुंह से ये बोलते हैं समझ में नहीं आता है। इतना ही नहीं मंत्री राजभर ने अयोध्या रेप कांड पर भी अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कानून का राज है और बुलडोजर की सरकार है।

Related Articles

Back to top button