
उधम सिंह नगर जनपद के सिटी कान्वेंट स्कूल के उत्पीड़न के खिलाफ सीमांत तहसील खटीमा में दर्जनों अभिभावकों ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ खटीमा तहसील में सांकेतिक धरना दिया। धरने पर बैठे दर्जनों अभिभावकों ने प्राइवेट स्कूलों पर अधिकारियों की मिलीभगत से निजी प्रकाशन की महंगी किताबें लगाने, स्कूल फीस में वृद्धि करने और विकास शुल्क के नाम पर अविभावकों को लूटने का लगाया आरोप लगाया।
नाराज अभिभावकों ने क्षेत्र के सिटी कान्वेंट स्कूल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर वरिष्ट भाजपा नेता भुवन जोशी, किशोर जोशी व विमला बिष्ट ने भी धरना स्थल पर अभिभावकों के साथ धरने में बैठ अभिभावकों के निजी स्कूलों द्वारा किए जा रहे शोषण के खिलाफ प्रदर्शन किया साथ ही प्रशासन व शिक्षा विभाग से सरकार के नियमो का खुला उलंघन कर अभिभावकों का शोषण के रहे निजी स्कूल के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।
आंदोलित अभिभावकों ने एसडीएम और शिक्षा विभाग को निजी स्कूलों की मनमानी शिकायत करने के बावजूद प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कोई कार्रवाई न किए जाने से नाराज दर्जनों अभिभावकों ने मजबूरन धरने पर बैठने को बात की। आक्रोशित अभिभावकों का कहना है कि कई बार वह प्राइवेट स्कूलों द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न के खिलाफ एसडीएम के यहां ज्ञापन देने आए और अपनी शिकायतें एसडीएम से करी साथ ही शिक्षा विभाग में भी निजी स्कूलों के खिलाफ शिकायत करी लेकिन प्रशासन द्वारा बार-बार कार्रवाई का आश्वासन देकर उनके साथ छल किया गया है। प्रशासन की छापेमारी कार्रवाई में भी उनकी शिकायतों की पुष्टि हो चुकी है लेकिन ना तो एसडीएम और ना ही शिक्षा विभाग के अधिकारी दोषी प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्यवाही कर रहे हैं।
जिसके चलते प्राइवेट स्कूल अपनी मनमानी पर उतरे हैं प्राइवेट स्कूल संचालकों को प्रशासन का कोई भय नहीं रह गया है जिसके चलते आज मजबूरी में हम अभिभावक खटीमा तहसील में धरना देने को मजबूर हो रहे हैं जब तक प्रशासन प्राइवेट स्कूलों पर उनकी मनमानी के खिलाफ लगाम नहीं लगाएगा उनका आंदोलन जारी रहेगा।









