मणिपुर की घटना को लेकर विपक्ष कर रही लोगों को गुमराह, सत्यानाश की तरफ जा रही विपक्ष : अश्वनी चौबे

सरकार के मंत्री विपक्ष के हंगामे को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। इसी क्रम में वाराणसी पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री अश्वनी चौबे ने मणिपुर की घटना को लेकर विपक्ष पर जमकर जुबानी हमला बोला है।

मणिपुर की हिंसा को लेकर जहां एक तरफ पूरा विपक्ष सरकार के खिलाफ संसद से लेकर सड़क तक हंगामा कर रहा है। वही सरकार मणिपुर की घटना को लेकर संसद में चर्चा करना तो चाहती है लेकिन हंगामे की वजह से सदन स्थगित हो जा रहा है। ऐसे में सरकार के मंत्री विपक्ष के हंगामे को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। इसी क्रम में वाराणसी पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री अश्वनी चौबे ने मणिपुर की घटना को लेकर विपक्ष पर जमकर जुबानी हमला बोला है। अश्वनी चौबे ने विपक्ष के हंगामे को लेकर कहा कि विपक्ष केवल मुद्दों को उठाकर भाग जाती है चर्चा नहीं करती है यह नहीं चलेगा। विपक्ष एकजुट होने के बजाय अपना सत्यानाश करा रही है।

मणिपुर की हिंसा पर चर्चा नही चाहती है विपक्ष, लोगो को समझ के अंतर की वजह से हो रहा हिंसा : अश्वनी चौबे
मणिपुर की हिंसा को लेकर अश्वनी चौबे ने कहा कि मणिपुर के लोगों में समझ का अंतर है यही वजह है कि वहां पर हिंसा फैली। मणिपुर हिंसा में कुछ ऐसे भी लोग हैं जो केवल हिंसा पर उतारू हो गए हैं। जब वहां के लोग एक दूसरे को समझ लेंगे कि एक दूसरे का भला कैसे हो, एक दूसरे जाति के प्रति जो दूषित भावना है उसको दूर करना होगा। जो घृणित कार्य हुआ है और शासन प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है।

मणिपुर की घटना को लेकर जो प्रधानमंत्री की मन में कष्ट है वह लोगों के सामने उन्होंने व्यतीत किया। नारी शक्ति का अपमान करें ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। मणिपुर को लेकर संसद में विपक्ष के हंगामे पर अश्वनी चौबे ने कहा कि बहुत हल्ला हो गया अब कुछ तो शांत रहो, कुछ चीजों को समझो और समझने दो केवल बातों को उठाना और पीछे से भाग जाना यह नहीं चलेगा। इस मुद्दे पर विपक्ष एकजुट नहीं है बल्कि विपक्ष सत्यानाश के कगार पर लोगो को ढकेंलने का कार्य कर रही है।

पटना में महिला को निर्वस्त्र कराए जाने पर अश्वनी चौबे ने की निंदा कड़ी कार्रवाई की मांग
मणिपुर के बाद बिहार के बेगूसराय में महिला को निर्वस्त्र कर कमरे में पीते जाने का वीडियो सामने आने पर केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने घटना पर निंदा व्यक्त किया। अश्वनी चौबे ने कहा कि बिहार में महिला को निर्वस्त्र किया गया या बेहद ही दुर्भाग्य है, बिहार में जो घटना हुई है उसकी हम निंदा करते हैं। इस पूरे प्रकरण में कठोर कार्रवाई करने की आवश्यकता है। गाड़ी हमारे सम्मान और संस्कृति का विषय है इसके साथ हैवानियत नहीं करनी चाहिए। ऐसी हैवानियत को हमें समाज से दूर करना ही होगा।

नीतीश कुमार पर अश्वनी चौबे का तंज, सोलह श्रृंगार करके बैठेंगे तो उनके पास कोई नही जाएगा : चौबे
केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने नीतीश कुमार प्रदान करते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री सुशासन नहीं रहे बल्कि अब यह दुशासन हो चुके हैं, कुछ समय के लिए सुशासन थे लेकिन अब यह दुशासन बंद करके दुश्चरित्र लोगों की गोद में बैठ गए हैं। नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाए जाने पर अश्वनी चौबे ने चुटकी लेते हुए कहा कि यह पलटू राम है, प्रदेश का मंत्री या प्रधानमंत्री तो छोड़ दीजिए अब आने वाला भविष्य भी उनका वैसा होगा ।

पलटू राम पलटते रहते है, अब पलटू राम का अंतिम पलट होगा और वह जाकर के अब संयास ले लेंग। नीतीश कुमार के साथ बीजेपी के गठबंधन पर अश्वनी चौबे ने कहा कि कभी भी नहीं अब उनमें है क्या ? अब वह सोलह श्रृंगार करके बैठ जाएंगे तो उनके पास कोई नहीं जाएगा।

भविष्य में काशी में बनेगा ज्ञानवापी मंदिर, कोर्ट करेगी जनभावनाओं का कद्र : चौबे
वाराणसी की जिला अदालत के द्वारा ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में एसआई सर्वे किए जाने का आदेश दिए जाने पर अश्वनी चौबे ने हर्ष व्यक्त किया। अश्वनी चौबे ने कहा कि कोर्ट ने जो भी निर्णय लिया है, वह सोच समझ कर लिया है। मुझे विश्वास है कि गोट लोगों की जन भावनाओं का निश्चित तौर पर कद्र करेगी। अश्वनी चौबे ने कहा कि इससे पहले वैज्ञानिक सर्वे अयोध्या की भूमिका भी हुआ, वहां सब कुछ सिद्ध हुआ। मुझे लगता है कि हमारे सभी जो आस्था के प्रतीक हैं , निश्चित रूप से भविष्य में ज्ञानवापी मंदिर भविष्य में बनेगा।

रिपोर्ट : नीरज कुमार जायसवाल

Related Articles

Back to top button