किसानों पर हुए पुलिस के लाठीचार्ज के खिलाफ लामबंद हुआ विपक्ष, पल्लवी पटेल के नेतृत्व में वाराणसी में हुआ प्रतिरोध सभा

किसानों के ऊपर हुए पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ़ प्रतिरोध सभा की अगुवाई कर रही अपना दल (कमेरावादी) की राष्ट्रीय महासचिव पल्लवी पटेल ने कहा

वाराणसी: विगत 23 मई को वाराणसी के मोहनसराय क्षेत्र के बैरवन गांव में ट्रांसपोर्ट नगर के लिए जमीन अधिग्रहण के दौरान किसानों के ऊपर हुए पुलिस की लाठीचार्ज के खिलाफ विपक्ष लामबंद हो गया है। मंगलवार को बैरवन गांव में अपना दल (कमेरावादी) की राष्ट्रीय महासचिव पल्लवी पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस, समाजवदी पार्टी सहित तमाम राजनैतिक दलों के नेताओं ने प्रतिरोध सभा किया। प्रतिरोध सभा में विपक्ष के नेताओं ने बीजेपी सरकार पर जमकर जुबानी हमला कर खुद को किसानों के साथ बताया। वही किसानों के साथ हर समय खड़े रहकर उनके लड़ाई में साथ देने का आश्वासन दिया।

ट्रांसपोर्ट नगर के लिए भूमि अधिग्रहण के दौरान हुआ था गुरिल्ला युद्ध

वाराणसी में नेशनल हाइवे के किनारे ट्रांसपोर्ट नगर बसाया जाना है। पिछले करीब 21 वर्षो से किसानों के विरोध की वजह से यह योजना ठंडे बस्ते में पड़ी हुई है। ऐसे में उत्तर प्रदेश की मौजूदा सरकार ने इस योजना को अमली जमा पहनने के लिए भूमि अधिग्रहण शुरू किया। मोहनसराय के बैरवन गांव में अधिग्रहण को लेकर किसानों ने विरोध शुरू कर दिया था। 23 मई को वाराणसी विकास प्राधिकरण के अधिकारी पुलिस बल के साथ अधिग्रहण के लिए पहुंचे थे।

अधिग्रहण के दौरान बड़ी संख्या किसान पहुंच अपना विरोध शुरू कर दिया। मौके पर किसानों के भारी विरोधनले दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। वही लाठीचार्ज के दौरान किसानों ने भी पुलिस के जवानों पर जमकर पथराव किया। पुलिस और किसानों के बीच हुए गुरिल्ला युद्ध के दौरान दर्जनों किसान घायल हो गए। वही इस मामले में।पुलिस ने किसानों के ऊपर मुकदमा दर्ज किया और मौके से हिरासत में लिए गए 11 किसानों को जेल भेज दिया।

ट्रांसपोर्ट नगर के लिए भूमि अधिग्रहण पर कोर्ट ने अधिग्रहण पर लगाया रोक

ट्रांसपोर्ट नगर के लिए भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों की तरफ से किसान संघर्ष समिति ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल किया। इस दौरान अधिवक्ता अश्वनी सचान ने हाई कोर्ट में पुलिस की बर्बरता की तस्वीर कोर्ट में पेश किया। जिसे देखते हुए कोर्ट ने धारा 5 के तहत किसानों से अधिग्रहण के लिए किसानों की सहमति न होने को लेकर अधिग्रहण पर स्टे (रोक) का आदेश दिया।

विपक्ष के नेताओं ने किसानों के बहाने सरकार को घेरा

किसानों के ऊपर हुए पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ़ प्रतिरोध सभा की अगुवाई कर रही अपना दल (कमेरावादी) की राष्ट्रीय महासचिव पल्लवी पटेल ने कहा कि जिस प्रकार से पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज किया गया, यह बेहद ही निंदनीय हैं। सरकार को किसानों का साथ देना चाहिए न कि किसानों के ऊपर लाठीचार्ज करवाना चाहिए।

किसानों के ऊपर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ पूरे प्रदेश के किसानों को इकट्ठा किया जाएगा। कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि किसानों को विश्वास दिलाने के लिए आए है कि जेल से लेकर हर स्थान पर हम सभी किसानों को साथ खड़े रहेंगे। वही समाजवदी पार्टी के एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि किसानों के ऊपर हुए लाठीचार्ज का मामला सड़क से लेकर सदन तक उठाने का काम किया जाएगा। किसानों को हर स्तर पर न्याय दिलाने का काम समाजवादी पार्टी करेगी।

Related Articles

Back to top button