सुप्रीम कोर्ट पहुंची विपक्ष की लड़ाई… राहुल गांधी के नाम से चुनाव आयोग के खिलाफ दाखिल रिट याचिका, जानें मुख्य मांगें…

राहुल गांधी, खड़गे, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज की। ECI को मुख्य पक्ष बनाया गया।

मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) विवाद और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के खिलाफ ‘इंडिया’ गठबंधन ने कानूनी मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नाम से सर्वोच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जनहित याचिका (PIL) दर्ज हो गई है। इस याचिका में राहुल गांधी मुख्य याचिकाकर्ता हैं, जबकि उनके साथ विपक्ष के प्रमुख चेहरे—मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, संजय राउत, डी. राजा, एम.ए. बेबी और सौगत रॉय समेत कई शीर्ष नेता सह-याचिकाकर्ता बनाए गए हैं।

बता दें, याचिका में केंद्रीय चुनाव आयोग को मुख्य पार्टी बनाया गया है। विपक्षी नेताओं ने अपनी याचिका के माध्यम से चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे SIR प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए इस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने और मतदाता सूचियों में कथित धांधली/गड़बड़ियों की समीक्षा करने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही याचिका में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और स्वायत्तता को लेकर कड़े सवाल खड़े किए गए हैं।

सर्वोच्च अदालत में अर्जी दाखिल होने के बाद देश के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। दिल्ली में विपक्ष द्वारा निकाले गए विरोध मार्च और याचिका दर्ज होने के बाद अब सभी की निगाहें सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री और पीठ पर टिकी हैं कि इस अति-संवेदनशील मामले को सुनवाई के लिए कब सूचीबद्ध किया जाता है।

https://youtu.be/hQY_HZW9FTQ?si=xveMb2KzESINaubx

Related Articles

Back to top button