
दिल्ली- उत्तर भारत में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है.घने कोहरे की चादर छाई हुई है. बीते दिनों में उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाया हुआ था और हल्की फुल्की बारिश ने भी तापमान को कुछ ज्यादा ही घिरा दिया.
लखनऊ – उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड का कहर लगातार जारी
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) January 4, 2024
➡उत्तर प्रदेश में ठंड को लेकर जारी है ऑरेंज अलर्ट
➡यूपी के कई जिलों में घना कोहरा और भीषण ठंड
➡शीतलहर की वजह से लोगों अपने घरों में दुबके
➡प्रशासन ने सभी स्कूलों में अवकाश किया है घोषित
➡कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट किया… pic.twitter.com/lElWr1dlRR
दिल्ली में घना कोहरे का कहर लगातार जारी है.दिल्ली में घने कोहरे के साथ शीतलहर का प्रकोप है.भीषण ठंड और कोहरे से यातायात प्रभावित हो रहा है.एनसीआर में मौसम का मिजाज कुछ इसी तरीके का दिख रहा था.
वहीं उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड का कहर लगातार जारी है.उत्तर प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट ठंड को लेकर जारी किया गया है.यूपी के कई जिलों में घना कोहरा है.शीतलहर की वजह से लोग अपने घरों में दुबके हुए है.प्रशासन ने सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है.









