गांव में आग का तांडव, 35 घर जले, सीएम योगी ने तत्काल बचाव एंव राहत कार्य के दिए निर्देश

कुशीनगर से एक बहुत ही दर्दनाक खबर सामने आई है। गांव में भीषण आग लगने से करीब 35 घर जल गए हैं। इस आग में 2 बच्चियों और एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है।

कुशीनगर से एक बहुत ही दर्दनाक खबर सामने आई है। गांव में भीषण आग लगने से करीब 35 घर जल गए हैं। इस आग में 2 बच्चियों और एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। गांव में 3 लोगों की मौत से मातम का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा खाना बनाते समय हुआ। ग्रामीणों की मदद से पाया आग पर काबू पा लिया गया है। पूरा मामला जटहां बाजार क्षेत्र के भैरोगंज बाजूपट्टी का है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कुशीनगर में हुए आगजनी में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

Related Articles

Back to top button