
चेन्नई: भारत के प्रसिद्ध संगीतकार और ऑस्कर विजेता AR Rahman को सीने में दर्द की शिकायत के बाद चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत को लेकर उनके फैंस में चिंता बढ़ गई है। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है, और कई महत्वपूर्ण जांचें की जा रही हैं, जिसमें उनकी ईसीजी भी शामिल है।
A.R. Rahman को अस्पताल में भर्ती कराया गया
सूत्रों के मुताबिक, 58 वर्षीय A.R. Rahman को सुबह 7:10 बजे अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने सीने में तेज दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया।
मूल्यांकन और उपचार: कई जांचें जारी
Rahman का इलाज अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जारी है। उनकी ईसीजी समेत कई अन्य जांच की जा रही हैं, ताकि उनकी स्थिति का सही मूल्यांकन किया जा सके। इसके अलावा, डॉक्टर्स ने एंजियोग्राफी कराने की सलाह दी है, ताकि उनके दिल की स्थिति का पता लगाया जा सके।
फिलहाल डॉ. की देख-रेख में इलाज जारी
अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि A.R. Rahman फिलहाल डॉ. की निगरानी में हैं और उनके स्वास्थ्य को लेकर विशेषज्ञों की एक टीम काम कर रही है। उनके फैंस को चिंता न करने की सलाह दी गई है, और उनकी स्थिति में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।