सड़क सुरक्षा सप्ताह को ठेंगा दिखा रहे ओवर लोड वाहन, हाथ पर हाथ रखे बैठा है विभाग !

प्रदेश में 33वा सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। पुलिस महकमा लोगो को यातयात के प्रति जागरूक करने के लिए तरह तरह के...

प्रदेश में 33वा सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। पुलिस महकमा लोगो को यातयात के प्रति जागरूक करने के लिए तरह तरह के अभियान चला रही है। जनपद उधम सिंह नगर में भी जिले के कप्तान सड़क सुरक्षा की कमान संभाले हुए है। बावजूद इसके डीएम, एसएसपी ओर संभागीय कार्यालय से महज कुछ दूरी पर खनन माफिया यातायात नियमों को ठेंगा दिखा रहे है।

माफिया प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस प्रशासन के नाक के नीचे से ओवर लोड वाहनों को नो एंट्री में प्रवेश करा करा कर मिट्टी से भरे हुए डम्फर को खाली कर चुनौती दे रहे है। बावजूद इसके महकमा हाथ पर हाथ धारा बैठा है।

सुबह से शाम तक दर्जनों ओवर लोड वाहन फर्राटा भर रहे है लेकिन ओवर लोड वाहनों के खिलाफ कार्यवाही के नाम पर परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन आंखे मुद्दे बैठा है। ऐसा नहीं की अधिकारियों के संज्ञान में मामला ना हो बावजूद इसके अधिकारी भी रटा रटाया जवाब दे कर पल्ला झाड़ रहे है।

Related Articles

Back to top button