
भारत सरकार ने 2026 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है, जिसमें 5 व्यक्तियों को पद्म विभूषण, 13 को पद्म भूषण और 114 नायकों को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। इस वर्ष के पुरस्कारों में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, और झारखंड के नेता शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिला है।
बता दें, इस वर्ष पद्म विभूषण पुरस्कार पांच प्रमुख व्यक्तित्वों को मिला है, जिसमें धर्मेंद्र (कला)- मरणोपरांत, वीएस अच्युतानंदन (सामाजिक कार्य)- मरणोपरांत, केटी थॉमस (सामाजिक कार्य), पी नारायणन (साहित्य और शिक्षा), एन राजम (कला) के लिए सम्मानित किया गया है।
बता दें, देश का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्म भूषण 13 व्यक्तित्वों को दिया गया है, जिसमें अलका याग्निक (कला), भगत सिंह कोश्यारी (सार्वजनिक मामले), कल्लीपट्टी रामासामी पलानीस्वामी (मेडिकल), मामूटी (कला), डॉ. नोरि दत्तात्रयेदु (मेडिकल), पीयूष पांडेय (कला)- मरणोपरांत, एसकेएम मैलानंदन (सामाजिक कार्य), एस आर गणेश (कला), शिबू सोरेन (सार्वजनिक मामले), उदय कोटक (उद्यम), वीके मल्होत्रा (सार्वजनिक मामले)- मरणोपरांत, वेल्लापल्ली नटेसन (सार्वजनिक मामले), विजय अमृतराज (खेल) के लिए सम्मानित किया गया।
वहीं, इस वर्ष पद्मश्री पुरस्कार से 114 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया है, जिनमें विभिन्न क्षेत्रों से योगदान देने वाले लोग शामिल हैं। इनमें अभिनेता, खेल हस्तियां, समाजसेवी और वैज्ञानिक शामिल हैं।
बता दें, राज्य और क्षेत्रों के आधार पर वितरण किया गया हैं। जिसमें इस बार केरल से 8, तमिलनाडु से 13, बंगाल से 11 और असम से 5 लोगों को पद्म पुरस्कार मिला है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश से 11 और महाराष्ट्र से 16 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया है।









