पहाड़ की बिटिया का दिल्ली में डंका, फास्ट बॉलर के रूप में हुआ चयन

देश की सीमाओं की सुरक्षा हो या फिर खेल का मैदान हर जगह पहाड़ के लोगों का जलवा हमेशा कायम रहा है। पहाड़ी अपनी प्रतिभा की बदौलत देशभर में हमेशा उत्तराखंड का नाम रोशन करते आ रहे हैं।

देश की सीमाओं की सुरक्षा हो या फिर खेल का मैदान हर जगह पहाड़ के लोगों का जलवा हमेशा कायम रहा है। पहाड़ी अपनी प्रतिभा की बदौलत देशभर में हमेशा उत्तराखंड का नाम रोशन करते आ रहे हैं। आज हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड की रुद्रप्रयाग जिले की नरकोटा गांव की रहने वाली एक छोटी बिटिया तनिष्का राणा की।

तनिष्का ने दिल्ली राज्य स्तरीय अंडर 15 महिला क्रिकेट टीम मे बतौर फास्ट बॉलर क्वालिफाइड किया है। यह बड़ी सफलता उनके परिवार के लिए तो है ही बल्कि रुद्रप्रयाग जिले और उत्तराखंड के लिए भी एक गर्व की बात है। तनिष्का का बचपन से ही क्रिकेट के प्रति लगाव रहा और पहले गांव में और फिर दिल्ली में कोचिंग के बाद उन्होंने महिलाअंडर 15 टीम में बतोर फास्ट बॉलर के रूप में क्वालिफाइड किया। जल्दी ही वह स्टेट लेवल के अंडर 15 टूर्नामेंट में दिल्ली स्टेट की तरफ से खेलेंगे।

आपको बता दें कि तनिष्का के पिता अनिल राणा दिल्ली में ही एक प्राइवेट जॉब करते है। उनका मानना है कि तनिष्का की रूचि बचपन से क्रिकेट में रही और इसीलिए वह गांव से लाकर दिल्ली में कोचिंग करवाई और उसकी इच्छा के अनुसार हमेशा सहयोग किया और किसी भी चीज की कमी नहीं होने दी। उनका कहना है की जिस क्षेत्र में बच्चों की रुचि हो आपको भी उसी क्षेत्र में उनका भरपूर सहयोग करना चाहिए तभी सफलता मिलती है। वही तनिष्का की इस सफलता से गाँव मे खुशी का माहौल है।

Related Articles

Back to top button