ये बात सिर्फ एक मां ही कह सकती है… तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने नीरज की मां की तारीफ की

अरशद नदीम ने पाकिस्तान ओलंपिक में मेडल को लेकर 32 साल के सूखे को खत्म कर दिया है। आपको बता दें जैविलन थ्रो प्रतियोगिता में अरशद नदीम का पहला थ्रो फाउल गया था।

पेरिस ओलंपिक 2024 में जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता है। वहीं पाकिस्तान के अरशद नदीम ने ओलंपिक रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। इस दौरान अरशद नदीम के गोल्ड जीतने पर नीरज चोपड़ा की मां ने कहा कि वो भी मेरा बेटा है। इसके बाद से नीरज की मां की चारों तरफ बड़ाई हो रही है। भारत के साथ-साथ सरहद के उस पार पाकिस्तान में भी नीरज की मां की खूब चर्चा हो रही है।

32 साल के सूखे को किया समाप्त

अरशद नदीम ने पाकिस्तान ओलंपिक में मेडल को लेकर 32 साल के सूखे को खत्म कर दिया है। आपको बता दें जैविलन थ्रो प्रतियोगिता में अरशद नदीम का पहला थ्रो फाउल गया था। लेकिन दूसरे थ्रो में उन्होंने ओलंपिक रिकॉर्ड बना दिया। अरशद ने 92.97 मीटर दूर थ्रो किया था। वहीं दूसरी तरफ भारत के नीरज चोपड़ा का पहला थ्रो फाउल गया था। लेकिन दूसरे प्रयास में उन्होंने 89.45 थ्रो कर सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। नीरज चोपड़ा का यह दूसरा ओलंपिक मेडल है। इससे पहले उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड मेडल जीता था। प्रतियोगिता के बाद नीरज की मां सरोज देवी ने गोल्ड मेडल विजेता पाकिस्तान के अरशद नदीम को लेकर कहा कि वह भी हमारा लड़ाक है, मेहनत करता है। गौरतबल है कि बर्सिलोना ओलंपिक 1992 में पाकिस्तान हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था, जिसके बाद पेरिस ओलंपिक में मेडल जीता।

शोएब अख्तर ने नीरज की मां को किया सलाम

नीरज की मां द्वारा अरशद नदीम को अपना बेटा कहने पर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने जमकर तारीफ की है। इस दौरान उन्होंने X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि गोल्ड जिसका है वो भी हमारा लड़का है ये बात सिर्फ एक मां ही कह सकती है।

Related Articles

Back to top button