श्रीलंका से जीतकर भी वर्ल्ड कप से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड का रास्ता किया आसान…

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 50वें मुकाबले में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच भिड़ंत हुई। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रन बनाए, लेकिन इसके बावजूद टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में नाकाम रहा। श्रीलंका ने 147 रन बनाकर न्यूजीलैंड के लिए सेमीफाइनल की राह आसान कर दिया।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 50वें मुकाबले में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच भिड़ंत हुई। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रन बनाए, लेकिन इसके बावजूद टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में नाकाम रहा। श्रीलंका ने 147 रन बनाकर न्यूजीलैंड के लिए सेमीफाइनल की राह आसान कर दिया। अब न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने दूसरे ग्रुप से सेमीफाइनल में अपनी जगह बना लिया है।

बता दें, न्यूजीलैंड के पास 3 अंक हैं और बेहतर रन रेट के कारण कीवी टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहा। पाकिस्तान को न्यूजीलैंड से बेहतर रन रेट करने के लिए श्रीलंका को 147 रन से कम पर रोकना था और उन्हें कम से कम 64 रन से जीत हासिल करना था, लेकिन पाकिस्तान यह लक्ष्य पूरा करने में असफल रहा।

सुपर-8 में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया, जिससे दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला। इसके बाद इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराया, जबकि न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 61 रन से हराकर 2 अंक प्राप्त किए। सुपर-8 के अंतिम मैच में न्यूजीलैंड को इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा।

Related Articles

Back to top button