इमरान खान से छिना पाकिस्तान का प्रधानमंत्री पद,संसद भंग पर आज सुनवाई करेगी सुप्रीम कोर्ट

संसद में अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने और राष्ट्रपति द्वारा संसद भंग करने के बाद इमरान खान को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद से आधिकारिक रूप से हटा दिया गया है। इस बात की जानकारी पाकिस्तान के कैबिनेट सचिवालय ने नोटिफिकेशन जारी कर के दी। लेकिन अनुच्छेद 224 के तहत इमरान खान फिलहाल कार्यवाहक पीएम बने रहेंगे।

आपको बता दे कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के भाग्य का फैसला रविवार को नेशनल असेंबली में होना था। क्योंकि संयुक्त विपक्ष द्वारा उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया था। लेकिन स्पीकर ने अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया। और 25 अप्रैल तक पाक नेशनल असेंबली को भी स्थगित कर दिया।

जिसके बाद पाकिस्तान की संसद में भारी हंगामा शुरू हो गया। पाक संसद में भारी हंगामा और जारी बवाल के चलते पाक संसद के स्पीकर कुर्सी छोड़कर भाग गये। जिसके कुछ देर बाद विपक्षी नेताओं ने शाहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री चुना और आयाज सादिक को स्पीकर बना दिया।

Related Articles

Back to top button