मान गई पल्लवी पटेल, सपा प्रत्याशी को करेंगी वोट

बीजेपी के आठवें प्रत्याशी संजय सेठ के पास अभी प्रथम वरीयता के 29 वोट हैं। जिसमें राजभर, निषाद और आरएलडी के वोट भी शामिल हैं।

Rajya Sabha Elections: समाजवादी पार्टी की नाराज विधायक पल्लवी पटेल मान गई हैं। पल्लवी राज्यसभा में सपा प्रत्याशी राम जी लाल सुमन को वोट करेंगी। पल्लवी ने पार्टी नेतृत्व को अपने निर्णय की जानकारी दी है। अब समाजवादी पार्टी के तीसरे प्रत्याशी के पास प्रथम वरीयता के कुल 34 वोट हो गए हैं। बीजेपी के आठवें प्रत्याशी संजय सेठ के पास अभी प्रथम वरीयता के 29 वोट हैं। जिसमें राजभर, निषाद और आरएलडी के वोट भी शामिल हैं। राजा भैया ने फिलहाल अपना पत्ता नहीं खोला और उन्होंने दोनों तरफ के प्रदेश अध्यक्षों से मुलाकात की थी।

बता दें कि पल्लवी पटेल अखिलेश यादव पर पीडीए की अनदेखी का आरोप लगाते हुए समाजवादी प्रत्याशी को वोट देने से मना कर दिया था। पल्लवी सपा द्वारा जया बच्चन और आलोक रंजन को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने से नाराज थी।

राज्यसभा चुनाव के लिहाज से सपा के लिए यह फायदेमंद होने वाला है। क्योंकि राज्यसभा चुनाव के लिए सपा को वोटों की सख्त जरूरत है। पल्लवी पटेल के सपा उम्मीदवार को वोट करने के फैसले के बाद भी पार्टी को तीन और वोटों की जरूरत पड़ेगी।

Related Articles

Back to top button