
यूपी की सियासत में बड़ी हलचल देखने को मिल रहा है। सिराथू से विधायक और अपना दल (कमेरावादी) की अध्यक्ष पल्लवी पटेल ने बुधवार की शाम को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि उनकी मुलाकात करीब 20 से 25 मिनट तक चली है। वहीं इस मुलाकात से यूपी की सियासत गर्म हो गई है, क्योंकि यह मुलाकात यूपी बीजेपी में चल रही अंतर्कलह के बीच कई मायनों में खास मानी जा रही है।
केशव मौर्य को हराकर जीता था चुनाव
गौरतलब है कि पल्लवी पटेल ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में कौशाम्बी के सिराथू विधानसभा सीट पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को हराया था। इस दौरान उन्होंने सपा के साथ गठबंधन कर उन्हीं के चुनाव निशान पर चुनाव लड़ा था। इसके अलावा पल्लवी भारत सरकार में राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल की बहन है, जिन्होंने हाल ही में योगी आदित्यनाथ को ओबीसी नियुक्तियों को लेकर पत्र लिखकर सवाल उठाया था।
AIMIM के साथ लड़ी थी लोकसभा चुनाव
लोकसभा चुनाव 2024 में पल्लवी पटेल ने अखिलेश यादव से गठबंधन तोड़ लिया था। इसके बाद उन्होंने AIMIM से गठबंधन करके चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें किसी भी सीट पर जीत नहीं दर्ज हुई थी।









