परिणीति चोपड़ा मुंबई एयरपोर्ट हुई स्पॉट, एक शख्स ने कह दी बड़ी बात ”कभी हमारे जीजू के साथ आइए.”

परिणीति चोपड़ा मुंबई एयरपोर्ट हुई स्पॉट, एक शख्स ने कह दी बड़ी बात ''कभी हमारे जीजू के साथ आइए.''

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) हाल ही में आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं. राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा दोनों उदयपुर के लीला पैलेस में शादी की. दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुईं.है. हाल ही में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. वो स्मार्टनेस के साथ, एकदम नवेली दुल्हन की तरह सजी धजी नज़र आईं.

आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा की मुंबई एयरपोर्ट से एक वीडियो वायरल हुआ है. जिसमे परिणीति शुक्रवार को मुंबई से बाहर निकलती नजर आ रही है. और हवाई अड्डे पर पैपराजी से बातचीत कर रही है। परी का इंस्टाग्राम पर एक पैपराजी अकाउंट ने एयरपोर्ट पर परिणीति का एक वीडियो शेयर किया।

परिणीति ने यात्रा के लिए प्रिंटेड सफेद स्वेटशर्ट, डेनिम और लाल जूते पहनी थी। परिणीति ने माथे पर सिन्दूर भी लगाया था. वो एक शानदार बैग कैरी की थी. और गहरे रंग का चश्मा लगाई हुई थी। जैसे ही वह हवाई अड्डे पर पहुंचीं, पैपराजों ने उनसे तस्वीरें खिंचवाने के लिए बोला और वह मुस्कुरा दीं।

परिणीति से बात करने के दौरान, चलते समय एक शख्स ने उकमेंट किया, ”कभी हमारे जीजू के साथ आइए.” ये बात उन्होंने उनके पति- राघव चड्ढा के बारे में संकेत दिया था . ये सुनते ही परिणीति जोर-जोर से हंसने लगीं और फिर बोलीं, ‘ठीक है’ नेक्स्ट टाइम।

Related Articles

Back to top button