संसद का बजट सत्र 1 दिन बढ़ सकता है, केंद्र सरकार UPA आर्थिक नीतियों के खिलाफ लाएगी श्वेत पत्र

श्वेत पत्र में यूपीए सरकार के दौरान आर्थिक कुप्रबंधन से भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़े नकारात्मक प्रभावों को विस्तार से रखा जाएगा।

संसद का बजट सत्र 2024 एक दिन के लिए बढ़ाया जा सकता है। मिली जानकारी के अनुसार केन्द्र सरकार इसी बजट सत्र में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) के आर्थिक नीतियों के खिलाफ श्वेत पत्र लाने की तैयारी कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार या शनिवार को 2004-2014 तक यूपीए सरकार के 10 वर्षों का आर्थिक कुप्रबंधन पर केंद्र सरकार श्वेत पत्र लाने की तैयारी कर रही है। यह श्वेत पत्र यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान आर्थिक नीतियों के कुप्रबंधन पर केंद्रित रहेगा। यही कारण है कि संसद का बजट सत्र एक दिन के लिए बढ़ाया गया है।

श्वेत पत्र में यूपीए सरकार के दौरान आर्थिक कुप्रबंधन से भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़े नकारात्मक प्रभावों को विस्तार से रखा जाएगा। श्वेत पत्र में उस समय उठाए जा सकने वाले प्रभावी कदमों के बारे में भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।

Related Articles

Back to top button