देशभक्ति के साथ स्वैग’: Allu Arjun ने ‘Dhurandhar 2’ को बताया धमाकेदार, Ranveer Singh की जमकर तारीफ

फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर की भी वे तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बेहतरीन काम किया है। साथ ही आर माधवन समेत सभी कलाकारों के अभिनय को समर्पित।

मुंबई: बॉलीवुड की बहुप्रतिक्षित फिल्म धुरंधर 2 को रिलीज से पहले ही जबरदस्त तारीफ मिल रही है। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने फिल्म देखने के बाद इसकी खुलकर तारीफ की और इसे “देशभक्ति के साथ स्वैग” यानी देशभक्त और स्टाइल का बेहतरीन मेल बताया।

अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि यह फिल्म हर देशभक्त को गर्व महसूस कराएगी। उन्होंने फिल्म के कई सीन को “क्लैप-ट्रैपिंग मोमेंट्स” बताया और पूरी टीम की जमकर तारीफ की। खास तौर पर रणवीर सिंह के परफॉर्मेंस को लेकर उन्होंने कहा कि “RVS ऑन फायर” और उन्हें देश का एक शानदार वर्सेटाइल एक्टर बताया।

फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर की भी वे तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बेहतरीन काम किया है। साथ ही आर माधवन समेत सभी कलाकारों के अभिनय को समर्पित।

‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। फिल्म के पेड़ प्रीव्यू 18 मार्च को हुए, जहां दर्शकों ने इसे “एंटरटेनिंग” और “पैसा वसूल” बताया।

कई दर्शकों के हिसाब से फिल्म का सेकंड हाफ खासा दिलचस्प है और अंत तक सस्पेंस बनाए रखता है। कुछ दर्शकों ने इसकी लंबाई को थोड़ा ज्यादा बताया, लेकिन कहानी और एक्शन सी म्यूनिख ने उन्हें पूरी तरह बांधे रखा।

बता दें कि ‘धुरंधर’ का पहला पार्ट 5 दिसंबर को रिलीज हुआ था और 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। इस बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बनाते हुए पुष्पा 2: द रूल को पीछे छोड़ दिया था।

अब ‘धुरंधर 2’ से भी इसी तरह के रिकॉर्ड की उम्मीद की जा रही है।

Related Articles

Back to top button