
नई दिल्ली : राम चरण की मच अवेटेड फिल्म पेड्डी ने थिएटर में रिलीज होते ही हर जगह तूफान मचा दिया है। एक्टर इसमें बिल्कुल नए अवतार में दिखे और दर्शकों को भी यह पसंद आई। इस स्पोर्ट्स ड्रामा में उनके अपोजिट जाह्नवी कपूर को कास्ट किया गया था।
बुची बाबू सना के डायरेक्शन में बनी पेड्डी 4 जून को थिएटर में रिलीज हुई थी। वहीं, फिल्म अपनी कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से चर्चा में रही। कई लोगों ने जाह्ववी के कैरेक्टर को लिखे जाने के तरीके पर सवाल उठाए। हालांकि इन सबके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया और अब OTT रिलीज के लिए तैयार है।
जाने पेड्डी कब रिलीज़ होगी ?
बता दे कि यह फ़िल्म 16 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी। हालाँकि, मेकर्स ने अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। यह तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज़ होगी, जबकि हिंदी वर्शन कुछ समय बाद 30 जुलाई, 2026 को रिलीज़ होगा।
अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो ‘पेड्डी’ एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है जिसमें पेड्डी (राम चरण) नाम का एक आदमी है। वह एक ऐसा अलग तलाग आदिवासी गांव में रहता है जहां ना तो बेसिक सुविधाएं हैं और ना ही गांव का कोई ऑफिशियल नाम है। पेड्डी अपने समुदाय को बेइज्जती से बचाने और गांव की ट्रेन के रुकने के लिए एक स्टेशन बनाने के लिए एक चैंपियन एथलीट बन जाता है। वह क्रिकेट, कुश्ती और दौड़ जैसे खेलों के जरिए अपने समुदाय के सम्मान के लिए आवाज उठाता है।
कौन-कौन से स्टार्स हैं नजर
फिल्म में राम चरण पेड्डी के रोल में, जान्हवी कपूर अचियम्मा के रोल में, शिव राजकुमार गौरनायडू के रोल में, जगपति बाबू अप्पलासुरी के रोल में, दिव्येंदु राम बुज्जी के रोल में और बोमन ईरानी किरण सिंह बैसवाल के रोल में हैं।









