वरुण धवन व कार्तिक आर्यन के इस देसी अंदाज के दीवाने हुए लोग, वीडियो वायरल

पिछले हफ्ते डेविड धवन ने मुम्बई में अपनी बर्थडे पार्टी मनाई। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े अभिनेता शामिल हुए। इसमें सलमान खान, अनुपम खेर, कार्तिक आर्यन, सतीश कौशिक, वरुण धवन आदि अभिनेता शामिल थे...

पिछले हफ्ते डेविड धवन ने मुम्बई में अपनी बर्थडे पार्टी मनाई। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े अभिनेता शामिल हुए। इसमें सलमान खान, अनुपम खेर, कार्तिक आर्यन, सतीश कौशिक, वरुण धवन आदि अभिनेता शामिल थे। इस पार्टी में सभी अभिनेताओं ने जमकर डांस किया। ऐसे ही एक इस पार्टी में हुए एक डांस का वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है।

वीडियो में वरुण धवन और कार्तिक आर्यन को एक साथ डांस करते देखा जा सकता है। दोनों पार्टी में देसी बॉयज बने हुए है। वे दोनों बोम डिग्गी डिग्गी सांग पर थिरकते नजर आ रहे हैं। वायरल क्लिप में, वरुण धवन ने सफेद टी-शर्ट और नीली पैंट पहने हुए है। वहीं दूसरी ओर कार्तिक आर्यन ने भूरे रंग की जैकेट और नीली जींस के नीचे ग्रे टी-शर्ट पहनी थी।

एक सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो को अपलोड किया है। जिसके बाद से वीडियो के कमेंट सेक्शन में मानो बाढ़ ही आ गयी हो। वरुण और कार्तिक के इस डांस वीडियो को खूब प्यार मिल रहा है। फैंस ने वीडियो को सोशल मीडिया पर री-शेयर भी किया है। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए, एक यूजर ने लिखा, “@TheAaryanKartik सर और @Varun_dvn के डांस मूव्स ने पार्टी को खास और मनोरंजक बना दिया #KartikAaryan #VarunDhawan डेविड धवन के बर्थडे बैश में”। तो वहीं एक अन्य ने लिखा, “@TheAaryanKartik और @Varun_dvn दोनों ही शानदार है इनका कोई तोड़ नहीं है। #DavidDhawan की जन्मदिन की पार्टी में अपने बॉडी करंट के साथ डांस फ्लोर को आग लगा रहे हैं।”

Related Articles

Back to top button
Vliv barvy očí na osud a charakter Ленивые клёцки, которые вы никогда Skvělý způsob, jak se schovat před Co dělat, když se