V.I.P  नंबर पाने की होड़, दिल खोल कर खर्च कर रहे लोग

FA सीरीज में कुल 22 नंबर जा चुके हैं। जिससे  17 लाख  98 हजार का रेवेन्यू आया है।  इसी सीरीज में में 0001 नंबर आया है, वह लगभग 7 लाख 22 हजार बिका है।

वाहनों की V.I.P. नंबर पाने के लिए लोग दिल खोलकर पैसे खर्च कर रहे हैं। जिससे राज्य सरकार को अच्छा रेवेन्यू मिलेगा, जो की जनता के हित में इस्तेमाल किया जाएगा। इसी को लेकर आरटीओ सुनील शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड के अंदर जो फैंसी नंबर, जो रजिस्ट्रेशन के लिए होते हैं उनको ऑनलाइन के माध्यम से नीलामी किया जाता है।

जिसमें एक सीरीज में 38 नंबर होते हैं और लेटेस्ट सीरीज की बात करें जो की FA सीरीज में कुल 22 नंबर जा चुके हैं। जिससे  17 लाख  98 हजार का रेवेन्यू आया है।  इसी सीरीज में में 0001 नंबर आया है, वह लगभग 7 लाख 22 हजार बिका है। उसके बाद 0009 नंबर वह लगभग 2 लाख  60 हजार का  बिका  है। 

अभी बाकी नंबर ऑनलाइन के माध्यम से बुक हो रहा है। जिससे राज्य सरकार को अच्छा रेवेन्यू जनरेट हो रहा है। अपनी रसूख के लिए लोग जमकर पैसा खर्च कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button