पीलीभीत : सास की खौफनाक करतूत, बहू से कराया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल

पीलीभीत। जिले के बरखेड़ा थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक सास पर अपनी ही बहू के साथ हैवानियत कराने का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि सास ने अपने प्रेमी से बहू का दुष्कर्म कराया और इस दौरान उसका वीडियो भी बनवाया गया।

पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने वीडियो के जरिए उसे लगातार ब्लैकमेल किया और कई बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, उसे खटीमा और रुद्रपुर जैसे अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर भी शोषण किया गया।

बताया जा रहा है कि किसी तरह पीड़िता ने सास के फोन से वीडियो हासिल किया और सीधे थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की और सास व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और पारिवारिक रिश्तों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Back to top button