
पीलीभीत- पीलीभीत में सनसनीखेज मामले ने दहशत फैला दी है, दरअसल पूरनपुर कोतवाली इलाके के मोहल्ले की रहने वाली युवती को मोहल्ले के युवक ने पहले तो अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर युवती के साथ कई बार बलात्कार किया. उधर जब युवती गर्भवती हो गई तो युवक ने युवती को गर्भपात की दवाई खिलाने चाहा और जब युवती ने मना किया. तो 18 फरवरी को युवक ने जबरन युवती को तेजाब पिला दिया. उधर तेजाब पिलाने के बाद युवती की तबीयत बिगड़ने के बाद परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जिसके बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए केजीएमसी लखनऊ रेफर कर दिया था.
पीलीभीत- दुष्कर्म के बाद युवती को तेजाब पिलाने का मामला
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) April 7, 2024
➡डेढ़ महीने बाद केजीएमसी अस्पताल में युवती की मौत
➡प्रेमजाल में फंसाकर युवती से दुष्कर्म कर किया गर्भवती
➡दवाई न खाने पर युवती को युवक ने पिलाया था तेजाब
➡लखनऊ केजीएमसी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
➡पूरनपुर कोतवाली… pic.twitter.com/Zu500SKF0e
इसी बीच में पीड़िता ने पुलिस को अपनी आपबीती भी बताई थी. घटना के बारे में पीड़िता ने बताया कि अरमान ने पहले उसके साथ बलात्कार किया और बाद में गर्भवती होने पर दबाई खिलाने का दवाब बनाया और जब मना किया तो अरमान ने जबरन शीशी में भरकर उसको तेजाब पिला दिया.पीडि़ता का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वहीं आज युवती ने डेढ़ महीने के बाद इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया है.उधर पुलिस ने घटना के 40 दिन बाद मामले में आरोपी के खिलाफ 376 समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. फिलहाल इस घटना ने महिला सुरक्षा के दावों पर तमाम सवाल खड़े कर दिए है.









